BHADOHI NEWS: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी नगरीय निकायों द्वारा संबंधित अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में नगर में प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों से पालीथीन जब्त करते हुए जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान में अधिशाषी अधिकारी ने सभी पटरी दुकानदार, ठेला खुमचा वालों से पालीथीन की जगह कपड़े का थैला इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया।







