Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के सौजन्य से किया गया वृक्षारोपण

प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के सौजन्य से किया गया वृक्षारोपण

PRATAPGARH NEWS: प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पंकज दुबे के नेतृत्व में हमायूँ पुर में किसानों को प्रेरित कर उनके खेत के किनारे किनारे वृक्ष रोपित किये गए। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अवर अभियंता विद्युत् विभाग पावर हाउस दिलीपपुर के मनीष तिवारी रहे जिन्होंने  सागोन के वृक्ष रोपित किये। कार्यक्रम में समाज सेवी ओमप्रकाश सिंह फ़ौजी वीरू सिंह सोनू गौतम राहुल गौतम बटाटू  सिंह आदि ने विशेष योगदान दिया। प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पंकज दुबे ने वन विभाग  कर्मी मनोज सिंह एवं वन दरोगा लालजी मिश्रा का आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रेस क्लब प्रतापगढ़ को पौधे उपलब्ध कराये। अध्यक्ष पंकज दुबे ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा की आप लोग धरती को हरा भरा बनाने के लिए खेत के किनारे पर वृक्ष लगाएँ  जिससे पर्यावरण संतुलन स्थापित हो। प्रेस क्लब प्रतापगढ़ ने इस सत्र में 151 वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य रखा है जिसमे अभी तक करीब 135 वृक्ष रोपित किये जा चुके है। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष पंकज दुबे ने अतिथि अवर अभियंता मनीष तिवारी को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ की तरफ  से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।