Home उत्तर प्रदेश पौधारोपण और बच्चों को पुरस्कृत किया गया

पौधारोपण और बच्चों को पुरस्कृत किया गया

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक: अमितेश कुमार

KUSHINAGAR NEWS: हाटा बिकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय धूसी टोला चिरगोडा में बुधवार को विद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और पौधारोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने न्याय पंचायत क्षेत्र के जुटे शिक्षकों के साथ फलदार वृक्ष के कई पौधे लगाये. वहीं शिक्षक, छात्रों एवं स्थानीय लोगों के बीच फलदार वृक्ष के पौधे का वितरण किया गया. मौके पर स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण स्लोगन वाले तख्ती लोगो को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने  कहा कि आज पृथ्वी का अस्तित्व ख़तरे में है. बढ़ते जलवायु परिवर्तन, तापमान में वृद्धि, जंगलों की अंधाधुंध कटाई, कृषि में रसायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से विभिन्न प्रकार के प्रदूषण खतरनाक रूप से बढ़ रहा है. जिससे धरती पर बसे सभी जीवों का जीवन संकट ग्रस्त हो गया है. बहुत सारे जीव विलुप्त हो चुके हैं या विलुप्त होने के कगार पर हैं. गर्म होती धरती को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पेड़ लगवाने के साथ लगे हुए पेड़ों का संरक्षण भी अति आवश्यक है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक विपिन सिंह ने कहा कि प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से धरती बंजर होती जा रही है. धरती को बचाने के उद्देश्य से ही विश्व पृथ्वी दिवस हर साल मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य पृथ्वी और उसके पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस दौरान पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण के लिए लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जल, जंगल, जमीन बचाने की शपथ भी दिलवाई गई. और पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद संचालन अश्वनी दुबे आभार प्रधानाध्यापिका प्रतिभा भारती और शिक्षक मनोहर प्रसाद ने आये सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया इस अवसर पर शिक्षक अनीश आलम धीरज मिश्रा नितिन तिवारी इम्तियाज अहमद राजेश यादव सुरेंद्र कुमार रामायण यादव अली शेर धीरज मिश्रा मुरली मनोहर मनोज कुमार रितेश सिंह सुमित राय प्रबीर राव रमन राव निलम तिवारी जडावती आदि मौजूद रहे

.