Home उत्तर प्रदेश पौधरोपण, सम्मान तथा मिठाई बांटकर मनाया गया सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन

पौधरोपण, सम्मान तथा मिठाई बांटकर मनाया गया सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन

PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को लेकर रामपुर-संग्रामगढ़ ब्लाक क्षेत्र में विविध आयोजन हुए। ब्लाक परिसर में पूर्व प्रमुख पुष्पा देवी, क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल ने पौधरोपण कर सांसद प्रमोद तिवारी के दीर्घ जीवन की कामना किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की उत्साहजनक भागीदारी दिखी। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व प्रधान राकेश चतुर्वेदी व आलोक शुक्ल ने किया। इस मौके पर जितेंद्र द्विवेदी, रूपनाथ पटेल, ओम प्रकाश यादव, लालजी पटेल, दिवाकर शुक्ल, धीरज सिंह, जमुना पांडेय, कमल सिंह, राजू सिंह, अशोक तिवारी, रवि शंकर शुक्ल, अतुल सिंह, पिंटू जायसवाल, राकेश सिंह, सोनू शुक्ला, मनोज मिश्र, मोहित सिंह, आशीष सिंह, सुरेश चौरसिया, मख्खनलाल साहू, अजय निर्मल आदि रहे। वहीं हरनाहर स्थित भोलानाथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जन्मदिन पर लोगों ने केक काटकर खुशियां साझा की। यहां मुख्य अतिथि प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में रामपुर खास का विकास आज हर क्षेत्र के लिए नजीर बना है। अध्यक्षता करते हुए भुवनेश्वर शुक्ल ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के द्वारा कराए गए क्षेत्रीय विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी भोलानाथ पांडेय ने किया। इसी क्रम में जलेसरगंज के देवीगढ़ में सुरेशचंद्र पटेल विद्या मंंदिर में भी राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने यहां छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन कपिल कुमार पटेल व पवन कुमार पटेल ने किया। संचालन प्रधानाध्यापक पवन कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर आचार्य विद्याधर पटेल, मोनू पांडेय, दिनकर पांडेय, आदित्य कुमार, पिंटू मिश्रा आदि रहे।