Home उत्तर प्रदेश पोपलर के कटे पेड़ सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पोपलर के कटे पेड़ सहित अभियुक्त गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने थाना पुलिस ने चोरी के पेड़ काटने वाले गिरोह को कटे हुए पोपलर के पेड़ सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। चिलकाना थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि 9.7.25 को मनोज कुमार पुत्र सूरत निवासी ग्राम जस्सा माजरा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा खेत मे घुसकर पोपलर के पेड़ चोरी करने के सम्बन्ध मे दी थी तथा 19.7.25 को वादी साजिद अली पुत्र अब्दुल वाजिद ग्राम निवासी खेड़ा मेवात थाना चिलकाना द्वारा भी लिखित अज्ञात पोपलर के पेड़ की चोरी के सम्बन्ध मे लिखित तहरीर दी थी जिसके बाबत थाना चिलकाना मे सम्बन्धित बी एन एस मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि बढ़ती पोपलर के पेड़ की चोरी के सफल अनावरण को थाना चिलकाना पुलिस द्वारा सघन चैकिंग व गस्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम मे रात्रि मे सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग चोरी के पेड़ काटने की फिराक मे बोलेरो गाडी मे घूम रहे है जिसे उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी करते हुए अभियुक्त राशिद पुत्र फारुख मोहल्ला हामिद हसन, अभियुक्त रिजवान पुत्र मतलूब निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर और अभियुक्त मन्नान पुत्र नसीम निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर को जंगल ग्राम खेड़ा मेवात से पोपलर के कटे हुए छ पेड़,एक बोलेरो पिकअप गाडी और पेड़ काटने के उपकरण सहित नकद 3750 रूपये सहित गिरफ्तार किया।पूछताछ पर उन्होंने बताया कि हम लोग मिलकर पहले रैकी करते थे फिर किसानो के खेत मे खडे पोपलर के पेड़ काट कर बेच देते थे।तीनो अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना चिलकाना पुलिस ने उन्हें न्यायालय पेश किया।