PRAYAGRAJ NEWS: क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कॉलेज में 26 अक्टूबर (रविवार) को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु यूफोरिया फ्रेशर फंक्शन का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के मीडिया प्रभारी भार्गव प्रकाश मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा विधायक संदीप पटेल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री, संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील शास्त्री, तथा कॉलेज के प्रबंधक और पूर्व महापौर चैधरी जितेंद्र सिंह शास्त्री शामिल रहेंगे।







