50 के सापेक्ष 52 अभिभावक कार्यक्रम में हुए सम्मलित BHADOHI NEWS: विकासखंड डीघ में मंगलवार को सीडब्ल्यूएसएन (दिव्यांग बच्चों) के अभिभावकों की समेकित शिक्षा के अंतर्गत पेरेंट्स काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। बीईओ डीघ वेद प्रकाश यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में 50 के सापेक्ष 52 अभिभावक सम्मिलित हुए।
इस दौरान स्पेशल एजुकेटर संवर्त मिश्र ने पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन करते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक उपस्कर एवं उपकरण की जानकारी एवं रख रखाव पर व्यापक चर्चा की। उन्हें प्राप्त होने वाले सरकारी सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन किया। जो दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास में सहायक है। स्पेशल एजुकेटर देवराज मिश्र, राजेश पांडेय व रामप्रवेश पांडेय ने अपनी-अपनी विशेषज्ञता के अनुसार अभिभावकों की काउंसिलिंग की और विभिन्न समस्याओं के अनुरूप समाधान बताया। मॉडल पर्सन मनोज चैधरी, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जंगीगंज प्रथम ने अपने जीवन के अनुभव को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से साझा कर ऐसे बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पूर्व एआरपी रामेश्वर तिवारी, लेखाकार अंकित मालवीय, सूर्यमणि शुक्ल, बीआरसी स्टाफ आशीष, धन्नजय व राजेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







