Home उत्तर प्रदेश पेड़ व पिलर क्षतिग्रस्त करने का आरोप, दी तहरीर

पेड़ व पिलर क्षतिग्रस्त करने का आरोप, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: पेड़ व पिलर क्षतिग्रस्त किये जाने के आरोप को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के हरिबक्श सिंह के पुत्र रामप्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तेरह जुलाई को गांव के पांच आरोपियों ने एकराय होकर उसकी भूमिधरी पर लगे पेड़ व पिलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर अमादा हो गये और फर्जी दलित उत्पीड़न के मुकदमें में फंसा देने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।