Home अमेठी पेड़ गिरने से पोल टूटा 25 घरों में छाया अंधेरा

पेड़ गिरने से पोल टूटा 25 घरों में छाया अंधेरा

AMETHI NEWS: क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र धम्मौर से संचालित पूरे राम मिश्र गांव में रविवार सुबह बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से 1 खंभा टूट गया। जिससे 25 घरों की आपूर्ति बाधित हुई है। ऊर्जा निगम की टीम पेड़ को हटाने का प्रयास कर रही है। रविवार को भारी बारिश के चलते पूरे राम मिश्र गांव में बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया जिससे बिजली के तीन पोल भी क्षतिग्रस्त हो गये। इसके बाद पूरे गांव बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावर हाउस कर्मियों को दी। ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि बिजली कर्मी पेड़ को हटा रहे है। तीन खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए है,एक दो दिन में खंभे लगने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाएगी।