बुंदेलखंड ज़ोन प्रभारी जनपद के समस्त पदाधिकारीयों से करेंगे सीधा संवाद
ETAWA NEWS: कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समस्त ए.आई.सी.सी.मेंबर्स, पी.सी.सी. मेंबर्स, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन विभाग एवं प्रकोष्ट के पदाधिकारीगण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज़ोनल प्रभारी ( बुंदेलखंड ज़ोन) विजेंद्र व्यास ( डमडम महाराज) पूर्व विधायक, दिनांक 01 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 बजे संगठन सृजन अभियान के तहत समस्त कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें जनपद के सभी पदाधिकारीयों की उपस्थित अनिवार्य है। समय का विशेष ध्यान रखते हुए दिन के 12:00 बजे ज़िला कांग्रेस कार्यालय नगरपालिका पर पहुंच कर बैठक में सम्मिलित हों। बैठक में सभी कांग्रेसी जनों का पहुंचना विशेष रूप से अनिवार्य है। अतः समय का ध्यान रखते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराएं।







