Home आस्था पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अटल जी के योगदान को बताया...

पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अटल जी के योगदान को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

रावल में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन

SONBHADRA NEWS: घोरावल में शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित,पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “अटल जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, सुशासन और विकास की मजबूत पहचान थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम था कि किसानों को साहूकारों पर निर्भर न रहकर किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजना का लाभ मिला,जिससे उन्हें कम ब्याज दर पर बैंकों से ऋण उपलब्ध हुआ। उन्होंने बताया कि गरीबों को राशन की व्यवस्था, पोखरण परमाणु परीक्षण,स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, मोबाइल क्रांति,कारगिल युद्ध में निर्णायक नेतृत्व जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अटल जी के यशस्वी कार्यकाल की पहचान हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की। इस अवसर पर घोरावल विधानसभा के विधायक अनिल मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष मीरजापुर एवं विशिष्ट अतिथि लाल बालेंदुमणि त्रिपाठी,वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी तिवारी ,जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर नाथ तिवारी, सतीश श्रीवास्तव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं  उदय मौर्य एवं कुशल संचालन एवं कार्यक्रम प्रभारी नारसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित जनों ने अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शों पर चलने तथा उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।