Home इटावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ब्लू वर्ड कालेज के कक्ष भवन का...

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ब्लू वर्ड कालेज के कक्ष भवन का लोकार्पण

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ब्लूवर्ड कालेज के कक्ष भवन का लोकार्पण

ETAWA NEWS: ब्लू वर्ल्ड इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात पूर्व सांसद अशोक कुमार दोहरे की निधि से बने कक्ष भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रबंधक  शिव शंकर तिवारी,  प्रधानाचार्य  राजीव चतुर्वेदी, डायरेक्टर चंद्रमणि तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान सेवा सहकारी समिति, सहकारी संघ ऊरेंग, आदर्श बाल विकास शिक्षण संस्थान अहेरीपुर में झंडारोहण किया तथा जिला परिषद बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष व स्वतंत्रता सेनानी रघुपति सिंह भदौरिया की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा की वीर बलदानियों द्वारा मिली आजादी के लिए हम सब लोग शिक्षा के क्षेत्र में महारथ हासिल करते हुए जातिवाद, व्यक्तिवाद व आतंकवाद के खिलाफ मुहिम चलाकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य करें तभी सभी बलदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जय कृष्ण त्रिपाठी सभापति, अशोक शुक्ला पूर्व सभापति, रविंद्र गुप्ता अध्यक्ष सहकारी संघ, बृजेश शर्मा अध्यक्ष सहकारी संघ, भगवान दास शर्मा, अनिल दोहरे, राजवीर यादव, महेंद्र दोहरे, संजय कुमार शर्मा, लालाराम दोहरे, सचिव राजीव गोयल, सचिव सतीश शुक्ला, बेटालाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।