JAUNPUR NEWS: शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी एवं पूर्व प्रधान स्व. सुरेशचन्द्र यादव की श्रद्धांजलि सभा में रविवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा और उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते कहा कि स्व. सुरेशचन्द्र यादव एक कर्मठ, सरल और जनहितैषी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई।







