Home उत्तर प्रदेश पूर्व पीएम वी.पी. सिंह के पौत्रों का आगमन, शुक्ला परिवार संग ताजा...

पूर्व पीएम वी.पी. सिंह के पौत्रों का आगमन, शुक्ला परिवार संग ताजा हुईं पुरानी यादें

5
0

पीढ़ियों से जुड़े रिश्तों की दिखी मिसाल, आत्मीय मुलाकात में उमड़ा स्नेह
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। यमुनापार की प्रमुख हस्तियों में शुमार स्वर्गीय अवधेश प्रसाद शुक्ला ‘नेताजी’ के खूंटा बहेरा स्थित पुस्तैनी आवास पर सोमवार को एक भावनात्मक और आत्मीय मिलन का दृश्य देखने को मिला। पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह के पौत्र अक्षय प्रताप सिंह और दिवाकर प्रताप सिंह के आगमन से क्षेत्र में पुराने रिश्तों की यादें ताजा हो उठीं।दोनों अतिथियों ने स्व. अवधेश प्रसाद शुक्ला के परिवारजनों से मुलाकात कर पूर्व संबंधों को याद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि वी.पी. सिंह और स्व. शुक्ला के बीच गहरा आत्मीय रिश्ता था, जिसकी झलक आज भी दोनों परिवारों के बीच देखने को मिलती है। भले ही दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बनाए रिश्ते आज भी उतनी ही मजबूती से कायम हैं।अक्षय प्रताप सिंह और दिवाकर प्रताप सिंह के आगमन पर माहौल भावुक हो उठा और ऐसा प्रतीत हुआ मानो पुराने रिश्ते फिर से जीवंत हो गए हों। इस अवसर पर स्व. नेताजी के छोटे भाई राजेश्वर प्रसाद शुक्ला एवं उनके परिवारजनों से भेंट कर पुरानी स्मृतियों को साझा किया गया।कार्यक्रम में बृजेश शुक्ला, गिरजेश शुक्ला, सौरभ शुक्ला, सचिन शुक्ला, विमल चंद्र शुक्ला, जितेंद्र गौतम, ब्रजेश पांडे, राजदेव मिश्रा (आचार्य), मिथिलेश त्रिपाठी (प्रधानाचार्य), लक्ष्मीकांत मिश्रा, लालजी बिंद, सुरेश यादव, सूर्यबली सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।