MIRZAPUR NEWS: अनगढ़ स्थित भोला गार्डेन में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर वाराणसी स्नातक चुनाव के वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने हेतु फॉर्म का वितरण किया गया। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि समय कम है और कार्य ज्यादा है भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनावये के लिए तैयार रहते है। इसी क्रम में आगामी वाराणसी स्नातक चुनाव को लेकर पहले स्वयं का फिर परिवार का उसके बाद अपने आस–पास,पड़ोसी,रिश्तेदारों का जो 2022 तक स्नातक उत्तीर्ण कर चुके है ऐसे सभी लोगों का अधिक से अधिक नाम वोटर लिस्ट में समिल्लित करवाएं।तब जाकर भाजपा प्रत्याशी कोई भी हो हमारी पार्टी की जीत सुनिश्चित हो जाएगी।पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सोनकर जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं के सामने रखी व जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्रांशु गोयल जी ने फॉर्म भरने का विधिवत रूप से तरीका समझाया एवं उसमें कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगेगे उसकी जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता जी ने किया। संचालन नगर पश्चिमी के महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह जी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केशरवानी वो वनोद शंकर पाण्डेय, पूर्व नगर महामंत्री बाबूराम गुप्ता व अजय अग्रहरी व आनंद मौर्य, नगर पूर्वी महामंत्री भूपेन्द्र सिंह,नगर उपाध्यक्ष पश्चमी सूरज निषाद,विकास गुप्ता, सभासद नीरज गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राजकुमार दुबे, धीरज सोनकर,संदीप तिवारी,कृष्णा मोहन सिंह (रिचू), विनोद मौर्या,विनय जायसवाल सिंह,पूर्व सभासद कृष्ण मोहन, संजय जायसवाल,विनोद मौर्या,विनय सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, गोविन्द बिन्द,ओमप्रकाश मौर्य,शंकर बिन्द,चन्दन जायसवाल, अभिषेक यादव,रवि टंडन पवन अमर,अंकित धवन,मनीष मोदनवाल, सुनिल मोदनवाल शिवम अग्रहरी,राजू कसेरा,शशि श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।







