फोटो:इंद्रावती पाण्डेय पूर्व प्रधान
MIRZAPUR NEWS: पहाड़ी ब्लॉक के अक्सौली ग्राम पंचायत की पूर्व ग्राम प्रधान इंदिरावती पाण्डेय का असामयिक निधन हो गया। वह जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश पाण्डेय की पत्नी थीं। इंदिरावती पाण्डेय अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और जनसेवा के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से अक्सौली सहित पूरे पहाड़ी ब्लॉक में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।







