Home उत्तर प्रदेश पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंदिर की साफ-सफाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंदिर की साफ-सफाई

सीएचसी पहुंच कर मरीजों को फल वितरित कर स्वास्थ्य की ली जानकारी

FATEHPUR NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत जहानाबाद कस्बे में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाकर प्राचीन मां अंबिका देवी मंदिर परिसर की साफ – सफाई की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएचसी पहुंच कर मरीजों को फल वितरित कर लोगों के स्वास्थ्य का हाल भी जाना है। जहानाबाद कस्बे में सेवा पखवाड़ा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं विधायक राजेंद्र पटेल सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिद्ध पीठ मां अंबिका देवी मंदिर में पहुंचकर मंदिर परिसर की धुलाई एवं झाड़ू लगाकर सफाई की, तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक राजेंद्र पटेल ने मरीज को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर क्षेत्रीय महिला मोर्चा महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती देवी वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, सभासद महेश चौरसिया, सभासद सर्वेश सोनकर, सभासद अरविंद निषाद, रामबली निषाद, मुकुंद गोपाल गुप्ता, शिवम अवस्थी, गौरव गुप्ता, गीता देवी, कामिनी सिंह, सिंपू शिवहरे, शिवम शुक्ला, कमलेश निषाद, ऋतिक विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, अभिलाष मौर्य, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।