Home आस्था पूर्व एमएलसी बब्बू राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, अर्पित...

पूर्व एमएलसी बब्बू राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, अर्पित की पुष्पांजलि

PRATAPGARH NEWS:  पूर्व एमएलसी आनन्दभूषण सिंह बब्बू राजा का गुरूवार को लखपेड़वा स्थित राज परिवार के पुश्तैनी बाग में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बडी संख्या में दिवंगत विधान परिषद सदस्य के समर्थक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। दोपहर बाग में बब्बू राजा के पुत्र यशवर्धन प्रताप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, रानीगंज विधायक डा0 आरके वर्मा, राजा अनिल प्रताप सिंह, कुंवर शक्ति सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ0 राकेश सिंह, सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ठा0 प्रकाश सिंह, जूबाए के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, अधिवक्ता अश्विनी सिंह, डॉ0 आरके सिंह, राम सिंह, अजीत सिंह, कमलेश सिंह, दिनेश सिंह डगैचा, डा0 राजेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह, देशदीपक सिंह डब्बू, अजय सिंह गुडडन, कमल सिंह, हनुमान प्रसाद सिंह आदि ने दिवंगत एमएलसी बब्बू राजा की स्मृति को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।