Home उत्तर प्रदेश पूर्वांचल में भागीदारी पार्टी सब के लिए एक सुनहरा विकल्प:ओ.पी राजभर

पूर्वांचल में भागीदारी पार्टी सब के लिए एक सुनहरा विकल्प:ओ.पी राजभर

2027 में जिसके साथ भागीदारी पार्टी उसकी सरकार: प्रेमचंद प्रजापति
PRAYAGRAJ NEWS: गंगापार फाफामऊ विधानसभा के देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड का मैदान गोहरी रोड शांतिपुरम में बुधवार को भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय संघर्ष महारैली को बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भागीदारी पार्टी दलित,आदिवासी पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और वंचित समुदायों के अधिकारों के रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। जो निरंतर समाज में समानता अधिकार और न्याय की मांग को संगठित रूप से उठाने का कार्य कर रही है। भागीदारी पार्टी निरंतर एक के बाद एक ऐतिहासिक रैली करके पूर्वांचल में सभी दलों के लिए एक सुनहरा विकल्प बनती जा रही है। अब तो ऐसा लगने लगा है जिसके साथ भागीदारी पार्टी उसकी सरकार। प्रेमचंद प्रजापति निरंतर वंचितों शोषितों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रहे हैं। पूर्वांचल में लगभग 18 प्रतिशत अकेले प्रजापति समुदाय की आबादी है किंतु कोई भी दल इसे मानने को तैयार नहीं है। आज प्रेमचंद प्रजापति की इस लड़ाई में समाज को इतना धार दे दिया है कि यह वर्ग अपना डंडा झंडा लेकर अपने नेता के साथ चलने को तैयार हो गया है। कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि हम निरंतर सरकार से वार्तालाप कर रहे हैं कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट 2026 क्षेत्र पंचायत चुनाव के पहले लागू करवा कर चुनाव कराया जाए जिससे वंचित वर्ग का भी राजनीति में प्रतिनिधित्व हो सके। 27 प्रतिशत ओबीसी के आरक्षण का पूरा लाभ कुछ गिनी चुनी जातियां ही ले जा रही हैं खास तौर से विपक्ष में बैठे अखिलेश यादव का वर्ग राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का पी.डी.ए एक झूठा और खोखला नारा है क्योंकि इन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रेमचंद प्रजापति सहित कई दलों को धोखा देने का काम किया यह नहीं चाहते हैं कि कोई भी छोटा राजनीतिक दल खड़ा हो सके आज जिस तरीके से इन्होंने प्रजापति समाज को धोखा दिया अब यह वर्ग पूर्ण रूपेण भागीदारी पार्टी के साथ खड़ा हो चुका है। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि भागीदारी पार्टी पूर्वांचल और बुंदेलखंड में 100 सीटों पर तैयारी कर रही है और हर सीट पर बड़ी से बड़ी रैली करके समाज को जगाने और बूथ पर काम करने का काम किया जा रहा है। अभी सामने क्षेत्र पंचायत चुनाव है जिसमें भागीदारी पार्टी उत्तर प्रदेश में हज़ार प्रधान बीडीसी और दो सौ के ऊपर जिला पंचायत चुनाव लड़ने जा रही है। भागीदारी पार्टी निरंतर अपने संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जिसके साथ भागीदारी पार्टी होगी उसी की सरकार बनेगी।
भागीदारी पार्टी निरंतर वंचितों शोषितों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रही है। जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक को सम्मान अधिकार और वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित नहीं होती तब तक भागीदारी पार्टी पूरी ताकत के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी। यह जनसमूह संकेत दे रहा है कि परिवर्तन निश्चित है। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.महेश चंद्रा प्रजापति ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रजापति समाज महाराजा दक्ष प्रजापति के वंशज हैं जिन्होंने पूरी सृष्टि पर राज किया। अब यह युवा जाग चुका है। पूर्वांचल में 18% आबादी वाला यह समाज अपना डंडा झंडा लेकर निकल चुका है जो परिवर्तन का आगाज कर चुका है। अगर हम जीत नहीं सकते तो किसी को जितने भी नहीं देंगे क्योंकि पहले चुनाव लड़ता है व्यक्ति हारने के लिए और दूसरा चुनाव लड़ता है हराने के लिए। प्रजापति ने कहा कि हम तो मन बना लिए हैं कि हम तो डूबेंगे सनम लेकिन तुम्हें भी ले डूबेंगे यदि हम जीतेंगे नहीं तो तुम्हें जितने भी नहीं देंगे इस तर्ज पर भागीदारी पार्टी निरंतर बूथ पर काम कर रही है। एक दिन तो नहीं लेकिन एक दिन वह निश्चित आएगा जब उत्तर प्रदेश में भागीदारी पार्टी की सरकार होगी। उत्तर प्रदेश में शराब बंदी, एक समान अनिवार्य शिक्षा, मतदाता पेंशन जातिवार जनगणना,गरीब कल्याण कार्ड, महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर बने हुए हैं। इतिहास गवाह है जिसका संगठन जमीन पर रहा उसकी सरकार बनी। प्रजापति ने कहा हम मान्यवर कांशी राम जी की तर्ज पर गांव-गांव घूम कर जन चौपाल के माध्यम से अपने लोगों को पार्टी की मूलभूत विचारधारा के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसी मेहनत का रिजल्ट है कि आज भागीदारी पार्टी लाखों की संख्या में बड़ी से बड़ी रैली कर रही है। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव कीर्ति प्रकाश द्विवेदी प्रदेश सचिव बाला प्रसाद कुशवाहा सुनील कुमार प्रजापति मंडल अध्यक्ष सुनील प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रजापति, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन प्रजापति, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति,राजीव प्रजापति राजेंद्र प्रसाद प्रजापति रूप प्रजापति संजय प्रजापति मंजू प्रजापति, वंदना प्रजापति, शिव भगवान प्रजापति गंगापार, राम प्रसाद प्रजापति के साथ कई हजार प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।