Home उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के विकास पुरुष थे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राज मंगल पांडेय

पूर्वांचल के विकास पुरुष थे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राज मंगल पांडेय

पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्व.राज मंगल पांडेय के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा

KUSHINAGAR NEWS: पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्व.राज मंगल पांडेय की 32 वीं पुण्यतिथि उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रमा राज पांडेय के नगर  के वार्ड नंबर 13 राम जानकी नगर स्थित आवास पर मनाई गई। स्व. पाण्डेय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लोगों ने उन्हें पूर्वांचल का विकास पुरुष बताया।
शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पांडेय के चित्र पर उनकी पत्नी श्रीमती पाण्डेय और विशिष्ट जनों ने माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूर्व पीसीसी सदस्य नागेंद्र शुक्ला, पंचानंद मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र उर्फ राधे विश्वकर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तारा देवी, जिलाध्यक्ष वृंदा प्रजापति, एड. एड बद्री नारायण दूबे, जितेंद्र पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सपा वाजिद अली, पूर्व प्रमुख बैतालपुर शैलेश मणि, एड. उदयभान यादव, पवन कुमार पांडेय, सुयश मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश जायसवाल, सीमा भारती, आदि ने स्व. पांडेय के चित्र पर पुष्पार्चन किया। वक्ताओं ने स्व. पाण्डेय के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें महान राजनेता, विचारक, चिंतक और विकास पुरुष बताया। पूर्वांचल के 30 हजारों लोगों को नौकरियां दी और जनता तक बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाया। वह विकास पुरुष थे। पूर्वांचल के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि अपने पति के पदचिन्हों पर चलते हुए कुशीनगर की जनता की सेवा के प्रति समर्पित हूं। सफल संचालन एडवोकेट विनोद कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान केडी राव, पारस नाथ मिश्र, मुन्ना बाबू, पूर्व जिपंस आनंद उर्फ सुरेश सिंह, गौरी शंकर सिंह, जाहिद खान, पलटन यादव, एड फूल बदन यादव, बाला श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, दिवाकर दीक्षित, शैलेश मणि त्रिपाठी, अनूप तिवारी, सतीश पाण्डेय, एड जयराज सिंह, ख़ुशरुद्दीन, नागेंद्र सिंह, संगीता, गिरिजा देवी, पप्पू परदेशी, साबिर अली, अनिल पाण्डेय, महेंद्र वर्मा सहित हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।