रानी रेवती देवी का वार्षिक परीक्षाफल वितरण,अलंकरण समारोह संपन्न
प्रातःकाल एक्सप्रेस
Prayagraj News रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अलंकरण समारोह प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा अतिथियों के रूप में पूर्व छात्रों एवं मातृ भारती की बहनो के समक्ष दो चरणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य आज संपन्न हुआ स
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में पहली से लेकर 11 वीं तक के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय के पूर्व छात्रों ईसीसी के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रो डॉ रामजी पाण्डेय, सीडीए पेंशन के वरिष्ठ ऑडिटर अभिषेक मिश्र, प्रसिद्ध कवि,प्रतियोगी छात्र रवि प्रकाश कसौधन एवं मातृ भारती की बहनों ने सम्मानित किया। परीक्षा प्रमुख अवधेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में शिशु से नौवी और 11वीं के 1796 छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए तथा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा स विद्यालय में वर्ष भर विभिन्न क्रियाकलापों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खिलाड़ी भैया बहनों को एवं विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता सेल्स टैक्स केएन कुमार ने शिशु से लेकर नौवी तथा 11 वीं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले 39 छात्र-छात्राओं को हकीम रामचंद्र एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से 700,500 एवं 300 रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया। इस अवसर पर आकर्षक एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मनोज गुप्ता एवं पायल जायसवाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया स अतिथियों का स्वागत एवं आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने परिचय, सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।







