Home उत्तर प्रदेश पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ कसया में हरिशंकरी पौधों का हुआ रोपण

पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ कसया में हरिशंकरी पौधों का हुआ रोपण

KUSHINAGAR NEWS: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में बुधवार को जनपद  में चले हरिशंकरी पौधरोपण अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित शहीद अमिय त्रिपाठी नगर में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य एवं गायत्री परिवार के जिला संयोजक डॉ0 दया शंकर तिवारी की अध्यक्षता में नगर पालिका प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और गण मान्यजनों की उपस्थिति में विधिवत पूजन के साथ देवत्व के प्रतीक हरिशंकरी पीपल, पाकड़, बरगद के पौधों का रोपण हुआ। पौधरोपण के पश्चात पौधों के समीप मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन हुआ एवं लोगों ने परिक्रमा की। वार्ड सभाषद मनीष मिश्र ने उपस्थित सभी का स्वागत एवं हरिशंकरी पौधरोपण अभियान के कसया तहसील संयोजक डॉ0 हरिओम मिश्र ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किरन जायसवाल, ईओ अंकिता शुक्ला, राकेश जायसवाल, वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ0 नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ0 गौरव तिवारी, तुषार ठाकुर, नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, ब्रह्म कुमारी की स्मिता बहन, श्रवण त्रिपाठी, वंदना ठाकुर, विंध्यवासिनी मिश्रा, अंजली मौर्या, चंद्रप्रभा पांडेय, अनिल तिवारी, कन्हैया मद्देशिया सहित नगर पालिका के सफाई कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।