MIRZAPUR NEWS: शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उनकी की पत्नी निवेदिता भट्टचारजी भारतीय राजस्व सेवा (Deputy Director) की उपस्थिति में हर्षोल्लास के भव्य सास्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन-कीर्तन का आयोजन कराया गया। जनपद मिर्जापुर संस्कार संस्कृति की धरोहर होती है धर्म पूजा पाठ से यश कीर्ति में वृद्धि होती है प्रभु कृष्ण भगवान को नमन कर जन्मोत्सव हवन पूजन पाठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा सपरिवार सहित शामिल रहे। जिसमें विभिन्न कलाकारों ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें श्रीकृष्ण लीला को दर्शाया गया साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा भावनात्मक प्रस्तुति दी गयी, भारी संख्या में आये दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देख भाव विभोर हो गये । सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन किर्तन के उपरान्त “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन प्रांगण में स्थित मंदिर में विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया तथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया तत्पश्चार पुलिस कर्मियों व आमजन में प्रसाद वितरण किया गया।







