ETAWA NEWS: इटावा-पुलिस को बड़ी सफलता मिली।25,000/- रूपये के इनामिया 1 अन्तर्जनपदीय वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 1 मोटर साइकिल, 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा, 1 खोखा, 1 मिस कारतूस 315 बोर, 4050/- रुपए बरामद किये गये वादी संजय कुमार पुत्र अजय पाल सिंह निवासी जीजी कान्वेन्ट स्कूल तुलसी का अड्डा थाना फ्रेण्डस कालोनी द्वारा थाना फ्रेण्डस कालोनी पर तहरीर दी गयी अज्ञात चोरो नें वादी के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी । जिस पर तत्काल थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0सं0 180/25 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तों को चोरी किये गये नकदी सहित गिरफ्तार एवं 01 अभियुक्त अभिषेक उर्फ दीपू को थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्त वाजिद पुत्र युनिश खाँ का नाम प्रकाश में आया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु0अ0सं0 180/25 धारा 305/331(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 189/25 धारा 313/317(2) बीएनएस में 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम इनामिया/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशन मे सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मुलायम नगर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 180/25 एवं 189/25 में वांछित अभियुक्त मोटर साइकिल से कुम्हावर की ओर से आ रहा है । जिस पर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान 01 मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आता दिखायी दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो 1 गोली अभियुक्त वाजिद खाँ उर्फ आविद खाँ के बायें पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में 1 तमंचा, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 मिस कारतूस 315 बोर, 1 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम उपनिरीक्षक सन्त कुमार प्रभारी थाना फ्रेण्डस कालोनी, उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह,पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया गया।







