Home उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह...

पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मऊआइमा (Prayagraj )। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने मऊआइमा से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।
मऊआइमा के गढचंपा निवासी दयाशंकर यादव पुत्र राजा राम को एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की सहायता तथा मुखबिर की सूचना पर रामफल इनारी चौराहे से मलखानपुर मार्ग की ओर ज तो समय गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दयाशंकर यादव ने बताया कि वह अभ्यार्थियों से पुलिस भर्ती के लिए 12 लाख रुपए में पास कराने का ठेका लेता था। दो लाख एडवांस तथा परीक्षा के बाद दस लाख लेने की बात तय होती थी। अभ्यार्थियों से कहा जाता कि जो प्रश्न का उत्तर आए उसको न लिखें। उसे हमारे लोग लिख देंगें। एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने मऊआइमा थाने में तहरीर देकर दयाशंकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल कराके उसे जेल भेज दिया।
दयाशंकर यादव इसके पूर्व नौकरी दिलवाने के नाम कई लोगों से ठगी कर चुका है। उस मामले में भी उस पर केस दर्ज हुआ था।