कब्जे से चोरी किये गये शत-प्रतिशत 1,00,000/-रूपये बरामद
SAHARANPUR NEWS: अवगत कराना है कि 16 सितंबर को वादिया रितु वर्मा पत्नि राजीव कुमार निवासी बी 183, ज्योति लेन वजीराबाद दिल्ली द्वारा अज्ञात चोर द्वारा वादिया के पिताजी कर्ण सिंह वर्मा द्वारा बैक से निकाले गये 1 लाख रुपये आटो मे जाते समय हैण्ड बैग से चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 484/25 धारा 303 (2) बी0एन0एस पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियोग का अनावरण कर अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आदेश/निर्देशो के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर महिला चोर 1. आरती पत्नि सुरेश निवासी गली न0 8 हरि नगर थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा 2. रचना पत्नि जिले सिंह निवासी कैम्प कालोनी थाना सदर जिला पलवल हरियाणा को आईटीसी रोड निकट हरि मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागण के कब्जे से चोरी किये गये 01 लाख रुपये बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस वृद्धि की गयी। अभियुक्ता उपरोक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। विवरण पूछताछ- अभियुक्तागण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम अपने छोटे- 2 बच्चो के साथ अलग -2 शहर मे बैंको के आसपास रैकी करते रहते है बैक से जो व्यक्ति हैण्ड बैग आदि लेकर निकलता है हम पहचान जाते कि यह व्यक्ति बैक से पैसे निकाल कर लाया है। हम लोग भी उसके साथ आटो या ई रिक्शा मे दोनो तरफ से घेर कर अपने छोटे बच्चो के साथ बैठ जाते है तथा मौका मिलने पर उसके बैग से पैसे चोरी कर लेते है। 16 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति सैन्ट्रल बेक से हैड बैग लेकर निकला था तभी हमने उसे पहचान लिया कि ये बैक से पैसे लेकर आया है। तभी हम उसके साथ आटो मै बैठ गयी तथा हसनपुर चुंगी से पहले उसके बैग से पैसे निकाल कर हसनपुर चुंगी पर आटो से उतर गये थे।







