Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाकर आमजन को किया गया...

पुलिस ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरुक

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेलमेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उ‌द्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के निकट पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान नो हेलमेट नो फ्यूल के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने गुरुवार को 14.30 बजे से 15.30 बजे तक जनपद सहारनपुर में स्थित समस्त पेट्रोल पम्प पम्पों पर चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस द्वारा आमजन को दोपहिया वाहनों पर हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने हेतु जागरुक किया गया।

सहारनपुर पुलिस की सभी जनपदवासियों से अपील

दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट जरुर पहनें। कार चलाते समय सिट बेल्ट अवश्य लगायें। धीमी गति से वाहन चलायें तथा अपनी लेन में ही चलें। किसी भी आपातकाल/दुर्घटना की स्थिति में टोल फ्री नंबर 108 एंव 112 पर संपर्क करें नशीले पदार्थ/शराब का सेवन कर वाहन ना चलायें। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें। तेज गति से वाहन ना चलायें।