Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने की फुट पेट्रोलिंग, शान्ति व्यवस्था कायम

पुलिस ने की फुट पेट्रोलिंग, शान्ति व्यवस्था कायम

542
0

कोंच(पुलिस ने की फुट पेट्रोलिंग
पुलिस कप्तान रवि कुमार के निर्देश पर पुलिस ने नगर के बाजारों में फुट पेट्रोलिंग कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी के निर्देशन में पुलिस ने बाजारों और रिहायशी इलाकों में पैदल मार्च किया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया। कोतवाल बलिराज शाही, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, एसआई आरके सिंह, सर्वेश कुमार, खेमचंद्र आदि ने पुलिस बल के साथ मुख्य राजमार्ग, स्टेट बैंक तिराहा, होकर लवली चौराहा, सर्राफा बाजार सहित रिहायशी इलाकों में भी फुट पेट्रोलिंग की तथा लोगों से उनकी परेशानी पूछी। दुकानदारों से बातचीत कर उनकी दिक्कतें जानने की कोशिश की। नुक्कड़ों चौराहों पर डटे युवकों को भी वहां से चलता किया और पान गुटखा चाय वाले दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकानों पर अनावश्यक लोगों को जमा न होने दें। कोतवाल ने कहा, इस फुट पेट्रोलिंग का मकसद लोगों को यह अहसास कराना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है। उन्होंने जिग जैग ड्राइविंग करने बाले बाईकर्स को भी आगाह किया कि बाईक चलाते समय दूसरों की भी सुरक्षा का ध्यान रखें और सही ढंग से बाईकिंग करें।