Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के 30,000 वापस कराए

पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के 30,000 वापस कराए

MIRZAPUR NEWS: थाना देहात कोतवाली पुलिस साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बृहस्पतिवार को टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार अशोक कुमार के पुत्र के खाते में 30,000 वापस कराए ।  अशोक कुमार ने 12 सितंबर 2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है और उनके खाते से ₹30,000 निकाल लिए गए हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू की और जल्द ही पैसे वापस कराने में सफलता हासिल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने इस मामले में जाँच की और ₹30,000 को सम्बन्धित के खाते में वापस कराया गया। अशोक कुमार के पुत्र आशीष यादव ने थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी और साइबर क्राइम टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात अमित मिश्रा, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह सहित साइबर क्राइम टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।