KUSHINAGAR NEWS: थाना कसया व ए0एन0टी0एफ0 थाना बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, कर उनके कब्जे से 2.505 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040 /- नकद रूपये बरामद किया गया इस सराहनीय कार्य का चारो तरफ चर्चा का विषय बना हुआ हैँ। बतादूँ की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर 1.विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) 2. राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 2.505 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040/- नगद रूपये बरामद किया गया । बरमदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछ-ताछ मे बोले आरोपी
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूंछने पर बताया गया कि वे दोनों आपस में रूपया लगाकर भारी मात्रा में अफीम खरीदते हैं तथा उसी अफीम से हेरोइन बनाते है एवं उस हेरोइन को मंहगे दामों में अलग-अलग ग्राहकों को बेंचकर अधिक मात्रा में लाभ कमाते है तथा अपना खर्चा चलाते हैं । आज भी इन लोगों के द्वारा हेरोइन बनाकर तैयार की गयी थी, जिसे बेंचने हेतु ग्राहकों की तलाश में कुशीनगर आये थे कि तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्तों से पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियाँ प्राप्त हुयी है जिसके सम्बन्ध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।







