Home उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सुरक्षा की गारंटी मिले तो मनुष्य को खाली...

पुलिस की ओर से सुरक्षा की गारंटी मिले तो मनुष्य को खाली पेट की तपन महसूस नहीं होती

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिये जिस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं, उससे अपराधी जनपद छोड़कर भागने लगें हैं। यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं कि पुलिस महकमें में तमाम ऐसे पुलिस कर्मी भरे पड़े है, जो महकमें की पवित्र मर्यादा को अपने कुकृत्यों से धूल-धूसरित करने में लगे हैं। वहीं ऐसे भी अधिकारी हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था के सजग प्रहरी बन कर अपनी ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, वीरता, शौर्य एवं पराक्रम से विभाग का मस्तक सदैव ऊंचा किये हुये हैं। इस कड़ी में एक नाम जुड़‌ता है अजीत सिंह का, जो वर्तमान में जनपद के पड़री थाने पर प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। प्रभारी निरीक्षक का व्यक्तिगत मानना है कि समाज में मनुष्य का सुखी जीवन यदि असुरक्षित है, तो व्यक्ति आतंकित रहता है। उनका कहना है, मनुष्य की यह भी एक स्वाभाविक वृत्ति है कि चाहे उसे भरपेट भोजन न मिले, रहने की समुचित व्यवस्था न हो, तथा अन्य सामाजिक सुविधा कम उपलब्ध हो, तो भी उसे पुलिस की ओर से सुरक्षा की गारंटी मिले तो वह कथित कष्टों के होते हुये भी अपने को स्वंतत्र और सुखमय अनुभव करता है, तथा उसे खाली पेट की तपन महसूस नहीं होती। उनका यह भी अभिमत है कि हम प्रणाम उन्ही को करते है, जिनके प्रति हमारे मन में श्रद्धा होती है, आदर होता है। प्रणाम-वंदन मानव के अहंकार को गलित करता है, व्यक्ति में नम्रता आती है। वंदन की जो पद्धति है, परम्परा है। उसका पूरी तरह पालन करते हुये यदि वंदन करते हैं तो वहीं वंदन हमारे जीवन का चन्दन बन जाता है। जब जीवन चन्दन बन जाता है तो व्यक्ति को अभिनन्दन मिलता है और जीवन का क्रन्दन समाप्त हो जाता है। प्रणाम और वन्दन मनुष्य का मार्गदर्शन करते हैं। यह पूछे जाने पर कि विभिन्न घटनाओं में आने वाले राजनैतिक टेलीफोनों से आप कितना प्रभावित होते है। इस पर मुस्कराते हुये, वे कहतें हैं कि अपने कप्तान साहब का चेहरा सामने रखता हूं और बिना किसी की परवाह किये बिना, शासन की मंशा के अनुसार, अपने कप्तान साहब के कुशल दिशा-निर्देशन में चलकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निडरता से पालन करता हूं। ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व का क्षेत्रवासी सम्मान करते हैं।