Home उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों का व्यवहार भगवान शंकर की तरह होना चाहिये-अजीत सिंह

पुलिस कर्मियों का व्यवहार भगवान शंकर की तरह होना चाहिये-अजीत सिंह

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समस्त शासकीय अशासकीय संस्थाओं में ध्वजा रोहण किया गया। इसी क्रम में थाना पड़री में भी ध्वजा रोहण किया गया व राष्ट्रीय तिरंगे के नीचे खड़े होकर कर्तव्यपरायणता की शपथ ली गई। इस अवसर पर अपने उद्‌बोधन पर प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने कहा” पुलिस कर्मियों का व्यवहार भगवान शंकर की तरह होना चाहिये। अपराधियों, आतताइयों व असामाजिक तत्वों के दमन हेतु एक हाथ में शस्त्र, तो गरीबों, दलितों व पीड़ितों की रक्षा के लिये, दूसरे हाथ में दया का भाव भी अवश्य होना चाहिये।” उन्होंने कहा, पीड़ितों की उपेझा एवं तिरस्कार, असभ्यता एवं अशोभनीय व्यवहार आचरण आपके व्यक्तित्व में कहीं भी नहीं झलकना चाहिये । उन्होंने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते समय कहा, समाज को पुलिस प्रशासन से जो अपेक्षा होती है, उनके प्रति सदैव सजग रहना चाहिये। कहा, शक्ति की जगह स्नेह, बल प्रयोग के स्थान पर विश्वास, घटनाओं के पूर्व पहुंच पुलिस को बिरल आयाम प्रदान करते हैं। पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति चिन्ता, दूरदृष्टि, भयमुक्त वातावरण बनाने तथा निर्वलों की सुरक्षा में सदैव सजग रहने की भी उन्होंने शपथ दिलाई। इस पावन पर्व पर उन्होंने कहा, पुलिस कर्मियों को अपनी नीति और आदर्शों पर कभी गलत समझौता नहीं करना चाहिये, ऐसा करने से पुलिस को उसकी वास्तवीक गरिमा अपने आप प्राप्त होगी।