FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आम जनता की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को त्वरित न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई मिलना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसुनवाई से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूती मिली है।







