PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन, में रिक्रूट आरक्षियों के साथ सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पर्यावरण संतुलन, हरियाली संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में भी भ्रमण कर स्थानीय पुलिस बल के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित रूप से रोपित पौधों की देखरेख करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा यह संकल्प लिया गया कि “हर पुलिसकर्मी एक पौधा – हरित व सुरक्षित प्रतापगढ़” के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रयास किया जाएगा।







