JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हॉल में प्रशिक्षु आरक्षियों को साइबर क्राइम, सर्विलांस, सोशल मीडिया, टैक्टिकल ड्राइविंग व मुंशी कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी व दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते अपराध स्वरूप, खासकर साइबर व सोशल मीडिया अपराधों के मद्देनजर तकनीकी दक्षता आवश्यक है। सर्विलांस व सोशल मीडिया निगरानी की कार्यप्रणाली, सटीक सूचना व त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया। टैक्टिकल ड्राइविंग को फील्ड ऑपरेशन में जरूरी बताया गया। मुंशी कार्य जैसे रजिस्टर संधारण, थ्प्त् प्रविष्टि आदि की जानकारी भी दी गई। अंत में उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से कर्तव्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व प्रोफेशनल दक्षता बरतने की अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







