MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता ने पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सिटी रामा मौर्य एडवोकेट के साथ सीओ सिटी विवेक जवाला द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं अभद्रता पर कार्रवाई करने एवं साहू समाज की बेटे मृतक प्रमोद गुप्ता के हत्यारो पर तत्काल कार्रवाई करने एवं उनके परिजनों को 20 लाख रुपए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जनपद के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित रहे प्रदर्शन के बाद मांगो से संबंधित ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया एवं साहू समाज के बेटे मृतक प्रमोद गुप्ता के परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से यथाशीघ्र आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि सीओ सिटी अधिवक्ताओं के साथ बदतमीजी पूर्वक व्यवहार कर रहे हैं पार्टी कार्यकर्ता रामा मौर्य एडवोकेट के साथ दुर्व्यवहार और उनको फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी । जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता मुकदमों से और जेल जाने से नहीं डरता हैं लेकिन यदि फर्जी मुकदमा कायम किया गया तो सीओ सिटी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन होगा।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ खड़ा है यदि पुलिस ने अन्याय किया तो जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संतोष कुमार पांडे,आनंद कुमार सिंह, सीमा खान, जयप्रकाश सेठ,भोलानाथ बिहार, राकेश वर्मा, नसीम खान, शहजादे, संतोष विश्वकर्मा, संतोष सोनी, तौलन साहू,सरोज साहू, मनीष साहू, संजय चौधरी,गोविंद मौर्य, आर्यन पांडे, राजू गौतम, एडवोकेट अजीत सिंह, एडवोकेट विष्णु पांडे,एडवोकेट सुमन मौर्य,नीरज कुमार लाल,नाथ राजू कनौजिया इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







