Home उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

PRAATAPGARH: पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। लीलापुर थानान्तर्गत शुकुलपुर बासूपुर गांव की शकुन्तला शुक्ला पत्नी शिवशंकर शुक्ला ने मंगलवार को एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीती आठ जून को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक दरोगा समेत कुछ पुलिसकर्मियों ने घर का ताला तोडकर घरेलू सामानों में तोडफोड किया। इसी बीच पीड़िता वहां पहुंची तो आरोपी पुलिसकर्मियों ने गाली देते हुए अभद्रता व मारपीट की। इस बाबत सीओ रामसूरत सोनकर का कहना है कि पीड़िता का आरोप निराधार है। इस बाबत पीड़िता पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज है फिर भी मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।