Home उत्तर प्रदेश पुलवामा शहीदों की स्मृति में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

पुलवामा शहीदों की स्मृति में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

FATEHPUR NEWS:  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल फतेहपुर में रक्त की कमी को देखते हुए शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के संयोजकत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह (पूर्व विधायक सदर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजीव नयन गिरि (मुख्य चिकित्साधिकारी) एवं डॉ. राजेश (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को बैज अलंकृत कर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 20 लोगों ने आगामी रेडक्रॉस शिविरों में रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्र ने अपने पति इंजीनियर अर्जुन शर्मा के साथ, अजीत सिंह ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर, अरविंद कुमार, अतुल कुमार गुप्ता, हरीश श्रीवास्तव, जैविक कृषक वीरेंद्र यादव, प्रवीण, शिवम साहू, हिमांशु एवं विवेक श्रीवास्तव ने मानवता के हित में रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इससे अनेक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर रेडक्रॉस परिवार से आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल, हिमांशु श्रीवास्तव सहित जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र के विभागाध्यक्ष डॉ. वरद वर्धन, डॉ. अभिषेक, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, विनोद, कौशल श्रीवास्तव, दिव्या वर्मा, दीपाली, कमला प्रसाद, शशि, पूजा तिवारी व सुलभ समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।