Home उत्तर प्रदेश पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शिवम को मिली शानदार सफलता

पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शिवम को मिली शानदार सफलता

परिवार में जश्न का माहौल, लगा बधाई देने वालों का टाटा

PRAYAGRAJ NEWS:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग  2024 की फाइनल रिजल्ट में प्रयागराज के शिवम विश्वकर्मा को शानदार सफलता  मिली है। इनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर हुआ है। इस सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है. उनके पिता आरएन विश्वकर्मा संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज के पद पर तैनात हैं. शिवम की शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर अल्लापुर, से हुई है. इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से की. शिवम बचपन से ही स्कूल में टॉपर रहे हैं. उन्होंने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में सातवीं रैंक हासिल की थी. डछप्ज् से किया बीटेक शिवम ने जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है. वह हमेशा से ही अपने पिता की तरह सरकारी सेवा में जाना चाहते थे ।. इसलिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. शिवम बताते हैं कि उन्होंने हर दिन 10-12 घंटे कड़ी मेहनत की.
पिता संयुक्त निदेशक, मां और बहन टीचर
शिवम विश्वकर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. शिवम विश्वकर्मा का यह पहला प्रयास था और पहले प्रयास में ही उन्हें यह सफलता मिली है. शिवम के पिता आरएन विश्वकर्मा माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज में संयुक्त निदेशक हैं. जबकि मां प्रतिभा विश्वकर्मा डॉ.घोष मॉर्डर्न इंटर कॉलेज, प्रयागराज में टीचर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी बड़ी बहन शिवानी विश्वकर्मा भी प्रयागराज में ही आर्य कन्या पीजी कॉलेज में इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.।
शिवम दे रहे पीसीएस 2025 मेंस एग्जाम
फिलहाल शिवम विश्वकर्मा लखनऊ में हैं और पीसीएस मेंस 2025 की परीक्षा दे रहे हैं. यह परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है. उनका लक्ष्य एसडीएम का पद हासिल करना है. जिसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।