खंड विकास अधिकारी के पद पर किए गए हैं वे चयनित
BHADOHI NEWS: यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में सफलता हासिल करने पर शुक्रवार को महराजगंज बाजार में स्थित आशुतोष स्टूडियो पर महेश विक्रम श्रीवास्तव का लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।
महेश विक्रम श्रीवास्तव महराजगंज क्षेत्र के मगैनी गांव निवासी राजेंद्र बहादुर लाल के बेटे हैं। जो वर्तमान समय में रांची के एक कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लेकर उच्च शिक्षा मिर्जापुर में पूरी की। जो शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज थे और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि बीच में उन्हें रांची के एक कंपनी में सहायक प्रबंधक की नौकरी मिली तो वे कंपनी में सेवा देते हुए यूपीएससी की तैयारी को जारी रखा। उनका शुरू से ही सपना था कि प्रशासनिक अधिकारी बने। अंततः उनको कामयाबी मिल गई। यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया गया तो महेश विक्रम श्रीवास्तव को सफलता मिली और वे खंड विकास अधिकारी पद के लिए चयनित किए गए। पीसीएस अधिकारी बनने के बाद शुक्रवार को महेश विक्रम श्रीवास्तव का अपने घर पर प्रथम आगमन हुआ। आशुतोष स्टूडियो पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय उर्फ राजन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने महेश विक्रम श्रीवास्तव को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उनको इस सफलता के लिए बधाई दी गई। महेश विक्रम श्रीवास्तव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया। जिनकी प्रेरणा और शिक्षा के बदौलत उन्होंने इस सफलता को हासिल कर अपने परिवार के लोगों सहित जनपद का नाम रौशन किया है।
इस मौके पर विपिन पांडेय, रितेश श्रीवास्तव, फ्रीडम श्रीवास्तव, लल्लन सिंह पटेल, हाली सोनकर, आशीष गुप्ता व पिंटू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।







