Home उत्तर प्रदेश पीड़ित परिवार को शिक्षक संघ कालाकांकर ने दी एक लाख इक्कीस हजार...

पीड़ित परिवार को शिक्षक संघ कालाकांकर ने दी एक लाख इक्कीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता

PRATAPGARH NEWS: प्राथमिक विद्यालय जाजूपुर में रसोइया के पद पर कार्यरत नीलम द्विवेदी की 4 अगस्त की रात में सोते समय घर की दीवार गिर जाने से उसके नीचे दबकर दर्दनाक मृत्यु हो गई थी । मृतका का पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है । मृतका की दो सन्तानें क्रमशः बेटी (17 वर्ष) और बेटा (15 वर्ष) हैं । दुख की इस घड़ी में कालाकाँकर विकासखंड के शिक्षकों ने  सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए शिक्षक संघ कालाकांकर एवम् रसोइया के विद्यालय प्राथमिक विद्यालय जाजूपुर की टीम मंगलवार दिनांक 12/08/2020 को पीड़ित परिवार के घर पहुंची और दुख की घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की ।इस मुहिम की शुरुवात श्री रावेन्द्र कुमार मिश्र सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय करमगंज वा प्राथमिक विद्यालय जाजूपुर के स्टाफ की प्रधानाध्यापिका श्रीमति युष्मा शुक्ला,श्री मति आरती देवी ,श्री मति कुसुम तिवारी ,श्री मति इंदु मौर्य ,श्री लवकुश हरिजन और शिक्षक संघ कालाकांकर  अध्यक्षगणों के नेतृत्व में की गई, जिसके तहत शिक्षक संघ कालाकांकर के सभी सम्मानित शिक्षक गणों  के सहयोग से अभियान चलाकर  पीड़ित परिवार को एक लाख इक्कीस हजार रुपए की सहायता राशि दी गई।कार्यक्रम को अगुवाई  में श्री सुशील त्रिपाठी  ,सुभाष  सोनकर अध्यक्षगण, मनोज कुमार मिश्र, चंद्र शेखर कैथवास मंत्रीगण , राघवेंद्र त्रिपाठी ,दिलीप सरोज कोसाध्यक्ष गण,आदित्य त्रिपाठी विपुल मिश्र एवम अन्य सम्मानित  शिक्षकगण उपस्थित रहें। कालाकांकर शिक्षक संघ अपने दिवंगत परिवार की आर्थिक सहायता करने में हमेशा से ही अग्रणी रहा है पर इस बार दिवंगत  रसोइया स्वo नीलम दुबे के परिजनों की आर्थिक सहायता में रिकार्ड धनराशि एकत्रित कर एक नया इतिहास बनाते हुए मानवता की मिसाल पेश की।