Home उत्तर प्रदेश पीड़ित के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में कोर्ट के आदेश...

पीड़ित के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर आठ के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS:  पईसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि एक माह पहले वह गांव में लंगर बंटवा रहा था इस दौरान गांव के कुछ लोग गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पईसा पुलिस ने आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी मुंसाद पुत्र अजमत उल्ला उर्फ तुलसी ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 जनवरी की शाम आठ बजे के करीब वह गांव में लंगर बंटवा रहा था, इस दौरान गांव के कुछ लोग आए और गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर विपक्षी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित कार्यवाही के लिए स्थानीय थाना व पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित की शिकायत पर पईसा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी मो मुस्लिम , मो आरिफ , मो सादिक , मो माजिद , मो नाजिम , मो सलमान , मो शानू , मो शेबू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।