SIDHARTHNAGAR NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, यूथ कांग्रेस ने बुधवार को बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में दर्जनों नौजवानों ने पकौड़े तलकर और ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो, नौकरी चोर गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश का पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार घूम रहा है, महंगाई चरम पर है, किसान खाद के लिए परेशान हैं और परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। उनका आरोप था कि देश का भविष्य अंधकार में है। विरोध प्रदर्शन में सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश तिवारी, फारूक राईनी, रिजवान अहमद, रवि विश्वकर्मा, वारिस अली, सफीउल्लाह, इंताब, गोलू, अनीस सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







