शिविर का उद्घाटन करते सांसद, पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचकर कर नेताओं ने किया अवलोकन
BHADOHI GYANPUR NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को भाजयुमो द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने फीता काटकर किया। वीएनजीआईसी में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आज से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हो गई। हरिहरनाथ मंदिर में मुख्य अतिथि एमएलसी प्रयागराज केपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला।
इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी एवं पूर्व मेयर प्रयागराज ने प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना की। सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जीवन के समग्र क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विकास के पथ पर अग्रसर है। पूरी दुनिया उनके कार्यशैली के क्षमता को देखकर लोहा मान रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी का उनके कार्यों की बदौलत उनका डंका पूरे विश्व में बज रहा है। विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे एवं विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने कहा कि अन्त्योदय के उपासक, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री ने सुशासन, नारी शक्ति, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि नए आयामों के साथ नया भारत गढ़ रहे है। हमे उनसे प्ररेणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरु हुए सेवा पखवाड़ा उनके उद्देश्यों व रूप रेखा पर विधिवत प्रकाश डाला। डीएम शैलेश कुमार ने कहा कि भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री, भारतीय जन आकांक्षाओं के प्रतिरूप, ग्लोबल लीडर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक पटल पर नये क्रीर्तमान स्थापित कर रहा है। डीईओ डॉ.पंकज कुमार ने बताया कि व्यक्तित्व व कृतित्व आधारित पुस्तक प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा नरेंद्र मोदी द ग्लोबल लीडर, साधु से सेवक, नरेंद्र मोदी एवं भारत की विदेश नीति, मोदी 20ःड्रीम्स मीट डिलेवरी, मोदी-योगी का विजन, उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव की शीर्षक कई पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है। सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता, नागेंद्र सिंह, रमेश पांडेय, गोवर्धन राय, लालता प्रसाद सोनकर, अखंड प्रताप सिंह, कपिल मिश्र, मनीष पांडेय, जिला कृषि अधिकारी अवनीश सिंह, ईओ भदोही धर्मराज सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







