Home उत्तर प्रदेश पीएम के जन्मदिन पर टीबी मरीजों को बांटा गया पोषाहार

पीएम के जन्मदिन पर टीबी मरीजों को बांटा गया पोषाहार

FATEHPUR NEWS: जनपद के हुसैनगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीबी मरीजों को फल और पोषाहार वितरित किया गया। ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत कुल 25 टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया गया। यह वितरण कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया था। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करना है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी कमलेश कुमार, डॉ. जितेंद्र और डॉ. हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। भाजपा मंडल की ओर से अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, जिला मंत्री ओमप्रकाश पाल, संयोजक बबलू मिश्रा, मंडल प्रभारी श्रीकांत और महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष निशा सिंह भी मौजूद रही हैं।