JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) के दृष्टिगत सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. कौश्तुभ ने शनिवार को टी.डी. कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बायोमैट्रिक सत्यापन प्रणाली और कक्षाओं की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और तैनाती की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। डॉ. कौश्तुभ ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तकनीकी संसाधनों का पूरा उपयोग किया जाएगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जाएगा।
Home उत्तर प्रदेश पीईटी-2025 परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं पारदर्शिता...







