Home उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा में मददगार साबित हुआ हेल्प डेस्क सेंटर और ठहरने की...

पीईटी परीक्षा में मददगार साबित हुआ हेल्प डेस्क सेंटर और ठहरने की व्यवस्था

BHADOHI NEWS: भदोही में 6 व 7 सितम्बर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0)-2025 के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क सेंटर और ठहरने की व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क सेंटर पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र का लोकेशन, दूरी और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए भी विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिनमें गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही कस्बे और औराई में विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरा और होटल शामिल हैं।परीक्षार्थियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और ठहरने में काफी मदद मिली है, जिससे वे आत्मविश्वास से परीक्षा दे पा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हेल्प डेस्क सेंटर और ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सेवा में जनपद प्रशासन सदैव तत्पर है।