प्रतापगढ़:पिंडदान के लिए गया जा रहे बुजुर्गों का रिटायर्ड सूबेदार मेजर किशोर कुमार पांडे ने माला पहना कर व अंगवस्त्र भेंट करके सम्मान किया।बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक क्षेत्र के फेनहा के रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर किशोर कुमार पांडे ने गुरुवार को बगल के गांव सरायदली से गया जा रहे रमेश चंद्र पांडेय, बृजेश चंद्र पांडेय,कमलेश चंद्र पांडेय व सुरेश चंद्र पांडेय को माला पहना कर व उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।सम्मान मिलने से गया जा रहे बुजुर्ग भी उत्साहित नजर आए।रिटायर्ड सूबेदार मेजर किशोर कुमार पांडे ने कहा कि ऐसे अवसर जब भी जीवन में आए तो बुजुर्गों की सेवा व उनका सम्मान करना चाहिए।इस दौरान वीरेंद्र नारायण दूबे,गणेश नारायण,लालजी पांडे,अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद पांडेय,दिनेश चंद्र पांडेय, शिव कुमार शुक्ला, डाक्टर शिवम दूबे,विनय सिंह, राजकुमार पाण्डेय व शिव प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।







