JHANSI NEWS: नगर के सीआईसी कैंपस स्थित स्काई सेंटर के पास पारस होम डेकोर प्रतिष्ठान का भव्य शुभारम्भ विधिवत रूप से किया गया। नगर विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की और संचालकों को शुभकामनाएँ दीं। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय व्यापार जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम विशेष बन गया। उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठान के संचालक आमोद कुमार जैन व नयन जैन ने बताया कि पारस होम डेकोर में घरेलू साज–सज्जा से जुड़े आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। उनका कहना था कि झाँसी जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में स्टाइलिश और टिकाऊ होम डेकोर उत्पादों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिष्ठान शुरू किया गया है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर संपूर्ण समाधान मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, परन शर्मा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और इसकी अवधारणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठान शहर के व्यापारिक विकास में नई ऊर्जा भरते हैं और उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प प्रदान करते हैं। उद्घाटन के दौरान स्थानीय व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पारस होम डेकोर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिष्ठान को शहर में होम डेकोर के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की शुभेच्छा दी।







