Home उत्तर प्रदेश पानी में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

पानी में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS : लालगंज नगर से गुजरी छोटी नहर के पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सांगीपुर थानान्तर्गत इदिलपुर गांव निवासी पचीस वर्षीय अशरफ पुत्र आबिद अली बीती सोमवार की रात करीब नौ बजे नगर के घुइसरनाथ मार्ग के बगल से गुजरी छोटी नहर से होते हुए साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। नहर के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। दरोगा बनवारी लाल ने बताया कि नशे मे होने के कारण नहर के पानी में गिरने के बाद युवक उठ नही सका। इसके चलते पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में पानी में डूबने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।